हमने मठाधीश मुख्यमंत्री पर टिप्पणी किया,साधु संतो पर नही :अखिलेश यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज कुमार

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अचानक अपने संसदीय क्षेत्र में पहुचे और प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर, वन नेशन वन इलेक्शन और भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग को लेकर बड़ा बयान दिया ,इसके साथ ही जनपद में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने वाले परिवारों से मिल कर सांत्वना दिया।

जनपद के पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा को घेरते हुए अखिलेश यादव ने एनकंटर पर सवाल खड़े किए और कहा कि पुलिस के एनकाउंटर का निशाना टांग पर जाता है, बड़े पैमाने पर टांग में गोली लगी है, इसका नाम हाफ इनकंटर हैं, यह सब फर्जी एनकाउंटर हैं। एनसीआरबी का डाटा है सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में हैं क्या एनकाउंटर से हमारी माताएं बहनें सुरक्षित हो गई हैं। जो भी फर्जी एनकाउंटर हुए और फर्जी एनकाउंटर का एक तरीका है जांच जरूर होनी चाहिए और कार्यवाही जरूर होगी।

सपा विधायक जाहिद बेग पर एफआईआर मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार की नियत साफ नहीं है चुनाव हारने के बाद केवल यादव और मुसलमान पर कार्यवाही हो रही, वो विधायक सपा का है और मुस्लिम है इसलिए कार्यवाही हो रही है।

एक देश एक चुनाव पर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी चाहती है वन नेशनल वन इलेक्शन उसके साथ वन डोनेशन, एक बार डोनेशन मिल जाए वो ठीक है, बीजेपी चुनाव आयोग को भी आउट सोर्स करना चाहते हैं, वन नेशन वन इलेक्शन बहुत बड़ी साजिश है। यह एक बहाना है महिला आरक्षण नही लागू हुआ इससे जरूरी जाति जनगणना है।

मैंने कभी भी हमारे किसी साधु , संत , ऋषि मुनि व आचार्य किसी के बारे में हम समाजवादियों ने कभी टिप्पणी नहीं कि हम लोगों ने जो टिप्पणी की है मठाधीश मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की है हम लोग कभी किसी पर टिप्पणी नहीं करते।

प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में बीजेपी को जनता दसो सीट पर हराएगी। वह विधानसभा हारेंगे और कुर्सी भी छीन जाएगी, जाति के आधार पर बीएलओ और एसडीएम नियुक्त हो रहे है।

अखिलेश यादव ने लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के यूपी से चुनाव लडने पर कहा कि यूपी बड़ा प्रदेश है सबको यहाँ आना चाहिए।

वही बाम सेफ और पीडीए की लड़ाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि बामसेफ पुराना संगठन है पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है, पीडीए ही एनडीए को हराएगा।

प्रदेश ने बुलडोजर का इस्टरियंग उखड़ गया है चलने वाले और चलाने वाले  दोनो ही लोग पार्किंग में खड़े होंगे।

इसके साथ ही जनपद के गुरसहायगंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने वाले लोगों की मदद और इलाज में देख भाल सरकार को करनी चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि कन्नौज की सब सुविधाओं को बीजेपी ने बर्बाद कर दिया, लोगों पर मुकदमे हो रहे है। प्रदेश की जनता वर्ष 2027 में बीजेपी का साथ नहीं देगी। प्रदेश से जनता बीजेपी को उखाड़ फेंकेगी और बीजेपी का सफाया होने जा रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?