अमित मिश्रा
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ की अधिसूचना के अनुसार पंचायत उपचुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) श्री बी.एन. सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के रिक्त स्थानों के लिए आज से संबंधित विकास खंडों में नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है।
ग्राम प्रधान पद के लिए बिक्री:
- विकासखंड म्योरपुर (जामपानी) – 5 फार्म
- विकासखंड राबर्ट्सगंज (भभाईच) – 3 फार्म
- विकासखंड चतरा (डोमरिया) – 2 फार्म
बीडीसी पद के लिए बिक्री:
- विकासखंड घोरावल (46-महाव) – 1 फार्म
- विकासखंड म्योरपुर (106-सूपाचुआ) – 1 फार्म
- विकासखंड नगवां (14-गोटीबांध) – 1 फार्म
- विकासखंड बभनी (11-धनखोर) – 1 फार्म
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बिक्री:
- विकासखंड नगवां – 2 फार्म
- विकासखंड राबर्ट्सगंज – 4 फार्म
- विकासखंड चोपन – 1 फार्म
- विकासखंड चतरा – 1 फार्म
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी और उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से आवेदन करने की सलाह दी गई है।







