अमित मिश्रा
O सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुंचने को दिए निर्देश
O पहली प्राथमिकता किसानों को सरकार की योजनाओं का पहुंचाएं लाभ
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा सोमवार को रावटसगंज नगर स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में बिजली विभाग कर्मचारी के साथ बैठक करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचने को दिए दिशा निर्देश।
वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि सभी मदो के माध्यम से आम जनमानस की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय दिखाएं बिजली विभाग़ किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त किसान व आम जनमानस को सरकार के हर सुविधा का मिले लाभ समुचित व्यवस्था के साथ बिजली विभाग आम जनमानस के साथ सरलता व्यवहार से करे बर्ताव । श्री चौबे ने बिजली विभाग कर्मचारी से समीक्षा करते हुए सभी फीडरो पर अत्यधिक बिजली कटौती को लेकर जताई नाराजगी क्षेत्र में बिजली कर्मचारियों द्वारा निरंतर भ्रमड कर बिजली व्यवस्था में ना की जाए लापरवाही दिए निर्देश सभी फीडर के संबंधित जेई एक्शन प्रतिदिन रिपोर्ट लेकर मिले अशुद्धाओं का निस्तारण करते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखें इस दौरान अधीक्षण अभियंता ऐ.के. सिंह, धर्मेंद्र कुमार एसडीओ, अतुल दुबे जेइ सलखन, तेजू राम गौतम, शैलेश प्रजापति, अंबुज कुमार, अमितानंद त्रिपाठी सभी बिजली विभाग के विभागीय लोगों के साथ बिजली विभाग में होने वाले दिक्कतों का जानकारी लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भाजपा विनय श्रीवास्तव, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, चतरा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिन्द, महेंद्र पांडे दीपक दुबे राजबहादुर सिंह संतोष शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।







