पटरियों की मरम्मत नहीं हुई तो बह जाएगी सड़कें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

हर घर नल के पाइप बिछाने के बाद नहीं की गई मानक के हिसाब से पटरियों का निर्माण

बभनी (सोनभद्र) । सड़क की पटरियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बह जाएगी सड़क। क्षेत्र में हर घर नल का पाइप पटरियों पर डाला गया है लेकिन पटरियों की मरम्मत मानकों के हिसाब से नहीं किया गया। बारिश शुरू होते ही जगह जगह गढ्ढे व पटरियां बहने लगी है।

रेणुकूट -बीजपुर मार्ग पर बखरिहवा तक सड़क गढ्ढा मुक्त है लेकिन पटरियों की खस्ताहाल होने के कारण सड़कों पर ही सामंत है अभी बारिश की शुरुआत नहीं हुई और सड़कों की पटरियों पहले बारिश के ट्रेलर में ही बहने लगी।जो दुर्घटना का कारण बन रही है हर घर नल पानी पहुंचाने के लिए सबसे बड़ा खामियाजा सड़कों को भुगतना पड़ा बरसात की शुरूआत होते ही सडक पटरियां बहने लगी।बभनी मोड , चपकी सहित जहां भी सड़कों की पटरियों को खोदा गया और मिट्टी भराई में कोरम पुरा किया गया वहां सड़क की पटरियां पानी में बहना शुरू हो गई है।बभनी क्षेत्र में इन दिनों बारिश हो रही है।सडकहकी पटरियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो भारी बारिश में सड़कों के बहने का खतरा है।वहीं पटरियों के न होने के कारण दुर्घटना की भी सम्भावना बढ़ गई है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?