विलो टेंडर के खेल में सड़कें हो रही हैं फेल लोक निर्माण विभाग:गिरीश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की मंशा पर उठाया सवाल

सोनभद्र। लोकनिर्माण विभाग सोनभद्र की कार्यशैली और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया कि विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण की अनुमानित लागत से लगभग आधे दाम पर टेंडर डालकर ठेकेदार उस सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक कैसे करने का दावा करते हुए 45-45 प्रतिशत विलो टेंडर डालकर काम ले रहे हैं ?
मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा कि क्या विभागीय जिम्मेदार इंजिनियर जानबूझकर प्राक्कलन तैयार करते समय ओवररेटिंग कर रहे हैं या फिर सड़कों की गुणवत्ता को ताक पर रख कर सिर्फ सड़क निर्माण का कोरम पूरा किया जा रहा है। मामले का संज्ञान जिलाधिकारी सोनभद्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कराते हुए गिरीश पाण्डेय ने सोनभद्र लोकनिर्माण विभाग में विलो टेंडर डालकर बन रही सभी सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जिलाधिकारी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाते तो पूर्वांचल नव निर्माण मंच शीघ्र ही ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?