नौगढ़ में सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र स्थित देवखत गांव में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टाली को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, सेमरा खुशही निवासी सुभाष कुमार (25) अपने पिता विजय कुमार के साथ एक मरी हुई गाय को टाली पर लादकर देवखत गांव के जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, चकिया निवासी दीपक चौहान (21) अपने भाई राजू चौहान (22) के साथ नौगढ़ स्थित सेमरा बाबा की पूजा कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

देवखत गांव के पास टाली और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष कुमार और दीपक चौहान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों के अनुसार, सुभाष कुमार का बायां पैर बुरी तरह टूट गया था, जबकि दीपक चौहान के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस हादसे में दीपक के भाई राजू चौहान को कोई चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना नौगढ़ पुलिस को भी दे दी है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?