न्यूज डेस्क
लखनऊ(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जयन्ती चौधरी के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल 19 जून से 25 जून तक विभिन्न जनपदो का दौरा कर युवाओ को रालोद से जोड़ने का कार्य करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 19 जून को मिर्जापुर , 20 जून को वाराणसी, 21 जून को सोनभद्र , 22 जून को चुनार मिर्जापुर , 23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के साथ वाराणसी में , 24 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सोनभद्र में और 25 जून को लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जानना और अधिक से अधिक युवाओ को राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों से जिदने का कार्य किया जाएगा।







