जमीन सम्बन्धी मामलों का राजस्व व पुलिस की टीम बना करे निस्तारण: अपर पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

क्षेत्राधिकारियों ने अपने- सर्किल में सुनी फरियादियों की समस्याएं

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। आज अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

थाना दिवस में सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?