Trending News
दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा गया, पराग दूध और पारले-जी फैक्ट्री में उत्पादन प्रक्रिया देखेंगे, नौगढ़ प्रधान नीलम ओहरी ने दिखाई हरी झंडी अग्निकांड पर उद्योग व्यापार मंडल ने जताई चिंता, बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रशासन को चेताया 26 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे आयुष्मान मित्र, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, शिक्षकों ने रचा 75.48% मतदान का रिकॉर्ड सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में महिलाओं पुरुषों ने जमकर मचाया धमाल, भव्य आयोजन बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का शुभारंभ

“राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित” के मंत्र के साथ लिया गया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अनपरा, सोनभद्र । विश्व के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस गुरुवार को जिला कार्यालय, अनपरा में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दशाराम यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक परम पूज्य दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री एल. पी. शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दशाराम यादव ने संबोधन में कहा कि “भारतीय मजदूर संघ ने विगत 72 वर्षों में श्रमिक हितों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण तथा औद्योगिक विकास के बीच समन्वय स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। संगठन का मूल मंत्र ‘राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित’ आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक श्रमिकों को भारतीय मजदूर संघ से जोड़ने का आह्वान कि
जिला मंत्री एल. पी. शुक्ल ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना, उद्देश्य एवं 72 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए श्रमिक, उद्योग और राष्ट्र के समन्वित विकास का पक्षधर संगठन है।”
उन्होंने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मौजूद रहे
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सचिव प्रमोद मिश्र, संगठन मंत्री मधुकर, धनंजय श्रीवास्तव, सुधीर सिंह सहित भारतीय मजदूर संघ की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भारतीय मजदूर संघ अमर रहे” के जोशीले नारों के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा श्रमिक हित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1552
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?