बकाया 1700 रुपये नही देने पर हुई थी राम प्यारे की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

1700 रूपये वापस नहीं किया तो गला दबाकर ले ली जान

हत्या कर शव को जंगल में फेंकने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर जौराही तिराहे से दोनों आरोपी गिरफ्तार

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजिया – जौराही बार्डर के जंगल में हत्या कर शव को फेंकने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस ममाले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को श्रीप्रसाद पुत्र सुकाउ अपना बकाया पैसा मांगने के लिए जय प्रकाश पुत्र धन सिंह निवासी धमका टोला सालेनाग को लेकर रामप्यारे निवासी कनवा बरवाटोला के घर गया। रामप्यारे के द्वारा पैसा न दे पाने पर उसे बाइक से बैठाकर ले आये और गला दबाकर श्री प्रसाद ने हत्या कर दिया और जय प्रकाश के साथ उसे बजिया के जंगल में फेंक दिया।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि रामप्यारे के बेटे सूरज के द्वारा दिये गये नामजद तहरीर के आधार पर दोनों को पकड़ कर पूछताछ किया गया तो दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार किया। वही आरोपी पुलिस को पूछताछ में श्री प्रसाद ने बताया कि बाइक मे बीच में बैठाकर ले गये और गले में लगे गमछे को पीछे से खिंचकर कस दिए और रामप्यारे की मौत हो गई। रामप्यारे को मारने के बाद उसे ले जाकर बजिया – जौराही बार्डर के जंगल में फेंक दिया।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को जौराही तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?