दो सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेश देव और फैजान महामंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

सोनभद्र। दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी सत्र 2024-2026 का चुनाव बभनौली स्थित एक मांगलिक भवन में सोमवार को एल्डर कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ। जिसमे राजेश देव पांडेय को अध्यक्ष एवम फैजान अंसारी को महामंत्री चुना गया।


इसके अलावा उपाध्यक्ष सुरेंद्र केशरी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, सहसचिव प्रदीप धर दिवेदी,संगठन सचिव विमल कुमार तिवारी, लेखा परीक्षक पंकज शेखर एवम प्रवक्ता राकेश पति त्रिपाठी को सर्व सम्मति से चुना गया। कार्यकारणी पद पर जगदीश्वर जायसवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह, उमापति पांडेय, पवन कुमार शर्मा,श्री प्रकाश यादव, जनार्दन पांडेय एवम राकेश कुमार श्रीवास्तव का चुनाव किया गया।


चुनाव की समस्त कार्यवाही एल्डर कमेटी चेयरमैन पीएन सोनी एवम एल्डर कमेटी सद्स्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शरण मिश्र एवम कृष्ण कांत तिवारी की निगरानी में कराई गई। एल्डर कमेटी चेयरमैन पीएन सोनी ने सभी पदों पर चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसका करतल ध्वनि से उपस्थित बार के सदस्य अधिवक्ताओं ने समर्थन किया।


बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश देव पांडेय ने कहा कि मैं बार और बेंच की मर्यादा कायम करते हुए सदैव बार हित में कार्य करूंगा। नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम कार्यकारणी सदस्यों को एल्डर कमेटी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?