सोनभद्र। सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने बताया है कि जनपद सोनभद्र के ऐतिहासिक विरासत वाले स्थलों, प्राकृतिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सूचना एवं सहायता प्रदान करने हेतु लोकल लेवल टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
आवेदन की तिथि और स्थान
- आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि: 5 जनवरी, 2026 (सायंकाल 05.00 बजे तक)
- आवेदन जमा करने का स्थान: जिला सूचना कार्यालय, कक्ष संख्या-32, कलेक्ट्रेट सोनभद्र
- स्क्रीनिंग: 6 जनवरी, 2026 (अपरान्ह 02.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र)
प्रशिक्षण की जानकारी
- प्रशिक्षण स्थान: इण्डियन बैंक ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान (आर सेटी), लोढ़ी, सोनभद्र
- प्रशिक्षण अवधि: 10 दिवस (प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक)
- ठहरने और भोजन की व्यवस्था: निःशुल्क
- प्रशिक्षण तिथि: 7 जनवरी, 2026 से निःशुल्क
पात्रता
- जनपद सोनभद्र के निवासी
- आयु: 18 से 50 वर्ष के मध्य
- होटल व्यवसायी, टूर-ट्रवेल्स ऑपरेटर, शोधार्थी, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग और विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।







