मां की ममता व प्यार का पूरा जगत ऋणी: राजेन्द्र जैन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मातृ दिवस पर बच्चों के माताओं को किया गया सम्मानित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में आज मातृ दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आमंत्रित सभी माताओ का उनके बच्चों के तरफ से माल्यार्पण कर आरती पूजन किया गया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चो द्वारा ग्रुप गीत से माहौल मातृमय हो गया,इन बच्चों ने अपने-अपने तरीके से मां को सलाम किया।

छात्रा अनामिका ने मां के प्यार और ममता के बारे में बताया। विद्यालय के छात्र -छात्रा अनुष्का ,सौम्या, निकिता , कृतिका , अक्षरा,यशराज इंग्लिश कविता लव यू मम्मी पर तथा रूद्रा, पूर्वी ,काव्या ,श्रेया ,प्रतीक ,आदि ने मां तू कितनी अच्छी है गीत गाया। टैगोर नगर की छात्राएं लुका छिपी बहुत हुई गाने पर डांस किया।

छात्र-छात्राओं के माता एवं दादी को अंग वस्त्र के द्वारा सम्मानित किया गया।।विद्यालय के सभी बच्चों और माता को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कहा कि आज मातृ दिवस अथवा मां का दिन होता है ।संसार का कोई भी रिश्ता मर्म स्पर्शी नहीं हो सकता है ।मां के जैसा संसार में कुछ भी नहीं है ,यह ईश्वर के द्वारा बनाई गई सबसे अनमोल धरोहर है।

विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा माता को अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वरिष्ठ अध्यापिका एवं छात्र-छात्राओं के माता एवं दादी उपस्थिति रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?