
बद्री प्रसाद गौतम
पहली ही बरसात ने खोली पोल दिवार की दिवाले हुए दो भाग ।
सलखन (सोनभद्र) । सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत बेलकप ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत कुड़ादान निस्तारण को लेकर साढ़े तीन लाख रु की लागत कुड़ादान भवन का महज चार माह पूर्व ही बनाया गया था।

जो मानक की गुणवत्ता की घोर अनियमितता के कारण पहली वर्षात ने नव निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी। कुड़दान की बनी दिवार दो भागों में फट कर शो पीस बन गया है।
उक्त सम्बंध में संगीता देवी सेक्रेटरी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य साढ़े तीन लाख रु की लागत से बनाई गयी।

इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराने के पश्चात ही कोई कार्यवाही की जायेगी।
एडीओ पंचायत महीपाल लाकडा ने बताया कि मिट्टी के बैठने से दिवाल फट गई है।







