कांग्रेस महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शनिवार को महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान कोन में महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में सम्पन्न हुई,
इस दौरान कोन, रामगढ़, गिरिया, कचनरवा सहित क़ई गाँव की 300 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान में लगातार महिलाएं जुड़ रही है, महिलाओं में सदस्यता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
उषा चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यो से जनता में नाराजगी जताई है, टेलगुड़वा से कोन तक सड़को पर चलना मुस्किल हो गया है, जनता को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिये आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली सरकार में जनपद के लगभग सभी रोड़ गड्ढा युक्त हो चुकी है। कमर तोड़ मंहगाई से आमजनता त्रस्त है।
महिलाओ, आदिवासियों और बेटियों पर अपराध और बलात्कार की घटनाएं सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।
जिला उपाध्यक्ष शान्ति विश्वकर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूती के लिए महिलाओं को सदस्यता दिलाई जा रही है।
कोन ब्लॉक अध्यक्ष पूजा ने कहा कि न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओ को संगठन से जोड़ा जाएगा।
इस मौके पर रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेतरी देवी, ममता, सीता देवी, राजकुमारी, सुखवंती, गीता देवी, प्रियंका, शुकुमारी, सहित सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?