सांई नर्सिंग कॉलेज में पल्स पोलियो ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सदर ब्लाक अंतर्गत साइ नर्सिंग कॉलेज, सजौर में बुधवार को पल्स पोलियो अभियान के लिए व्यापक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 14 दिसंबर से पूरे जनपद में चलने वाले इस अभियान के तहत प्रथम दिवस (बूथ दिवस) पर जीरो से 5 वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर कवर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन घर‑घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
ट्रेनिंग देने गए मनोज कुमार ने बताया कि पिछले राउंड के बाद जन्मे बच्चों का विवरण ट्रैकिंग प्रपत्र में भरना अनिवार्य है और घरों पर हाउस मार्किंग सही तरीके से करनी होगी। कॉलेज की छात्राओं को वीवीएम (वोटर वेरिफिकेशन मशीन) और वैक्सीन के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके निगम, संदीप कुमार और अन्य शिक्षक ‑ शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पोलियो उन्मूलन के लिए शत‑प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?