सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। सभी शिक्षक, शिक्षिका और कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
छात्र-छात्राओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर आधारित भाषण, कविता और नाटक के माध्यम से समाज में सामान्य शिक्षा और अधिकारों के महत्व को दर्शाया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और सभी को उनके बताएं मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों को उनके आदर्शों को अपने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव तथा शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।






