नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

पुलिस ने सभी आरोपियो के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में की कार्रवाई

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) : स्थानीय थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत व धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।


पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 59/26 में वांछित आरोपितों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने विमढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहे से सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।


इन गिरफ्तार आरोपितों में यशवंत (35), सुमंत कुमार (30), शशि कुमार (21), राकेश (20), मनीष कुमार (21) व विकेश कुमार (26) शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।


इस सम्बंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?