अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव का आज शिवद्वार मन्दिर के प्रधान पुजारी ने उमा महेश्वर की स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।।
इस दौरान शिवद्वार मंदिर मे विराजमान उमा महेश्वर की मूर्ति के विषय मे श्रीकांत दुबे द्वारा उपजिलाधिकारी को जानकारी दी गयी। इसके साथ ही मंदिर पर आयोजित होने वाले श्रावण मास मेले के आयोजन हेतु प्रशासनिक बैठक के विषय में शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के पदाधिकारियों से उप जिलाधिकारी ने चर्चा किया।
इस दौरान अमित,मोहित, भैरव प्रसाद मिश्र, प्रसांत,रविंद्र, सुबास समेत आदि लोग उपस्थित रहे







