डग्गामार वाहनो पर पुलिस का चला चाबुक, एक मैजिक वाहन सीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में डग्गामार वाहनों पर पुलिस और परिवहन विभाग का कोई लगाम नही है जिसका नतीजा है कि लोग जान जोखिम में डालकर माल वाहक वाहन से यात्रा कर रहे है। चोपन थाना क्षेत्र के डाला में पुलिस ने डग्गामार जांच के दौरान एक ट्रक पर करीब पचास और एक मैजिक पर करीब बीस सवारी ढो रहे माल वाहक वाहन को सीज कर दिया है।

सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए जान जोखिम में डालकर माल वाहक वाहनों पर सवारी ढो रहे वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को डाला पुलिस ने चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर माल वाहक वाहन में यात्री ढो रहे वाहन में एक ट्रक और एक मैजिक को जांच पड़ताल करते हुए सीज कर दिया है ।

चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि डाला क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सुबह माल वाहक वाहन एक ट्रक पर करीब पचास व एक मैजिक पर करीब बीस यात्री ढो रहे वाहन की जांच पड़ताल करते हुए सीज की कार्रवाई की गई है।

Leave a Comment

1355
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?