Trending News
साहू समाज ने गांधी जयन्ती पर दिया एकजुटता का संदेश नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पोक्सो एक्ट को लेकर 400 विद्यार्थियों को किया जागरूक, निकाली प्रभात फेरी नौगढ़ में वन भूमि पर कब्जे का प्रयास विफल, पौधरोपण नष्ट कर खेत बनाने की तैयारी, पम्पिंग सेट से वन भूमि में चलाया जा रहा था पानी, वन विभाग ने उपकरण जब्त कर किया सीज नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ शहर से गांव तक चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गलियों व नाली की हुई सफाई गांधी जयन्ती पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पीडीए पंचायत के जरिए सपा पहुंचेगी गांव-गांव तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- रॉबर्ट्सगंज में जनसभा के जरिए कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा रावटसगंज में एक अहम बैठक कर ‘पीडीए जन पंचायत’ का आयोजन किया, जिसमें पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने की, जबकि संचालन महासचिव सुरेंद्र यादव ने किया।

इस बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे गांव-गांव जाकर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के हितों के लिए पंचायतें लगाएं और उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ें।

नेताओं ने कहा कि यह प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह आम जनता को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराए, साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने और फर्जी नाम हटवाने का कार्य भी गंभीरता से करें।

सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, अंकित सिंह, कृपाशंकर चौहान, दीपक कुमार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिससे आगामी चुनाव में सपा की सक्रियता के संकेत साफ नजर आए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ

image editor output image 462522980 1790944610644

नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्रों ने लिया स्वच्छता संकल्प, प्राचार्य और प्राध्यापकों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, वृक्षारोपण भी हुआ