समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O जमीन सम्बंधित प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करे निस्तारण निर्देश

सोनभद्र। जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना चोपन पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना चोपन पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना पिपरी पर तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर व थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?