समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

संयुक्त टीम गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण को एसपी ने दिए निर्देश

सोनभद्र । शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

Leave a Comment

1353
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?