पत्नी की विदाई को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। पारिवारिक विवाद ने रविवार को ऐसा रूप ले लिया कि एक युवक जान जोखिम में डालकर बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, थाना कर्मा निवासी विश्राम अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। गुस्से और हताशा में युवक पास ही स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा।

ऊंचाई पर युवक को देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर परिजनों से बातचीत शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

  • पत्नी की विदाई को लेकर विवाद
  • युवक बिजली के टावर पर चढ़ा
  • पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • पारिवारिक विवाद की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?