नौगढ़ में धनतेरस-दीपावली पर्व को लेकर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, सर्राफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली)। आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व के दृष्टिगत नौगढ़ पुलिस ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी। साथ ही लोगों से सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। त्योहारों पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सर्राफा बाजार, मुख्य चौक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है। सर्राफा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई।

इस दौरान उप निरीक्षक संतोष सिंह, हेड कॉन्स्टेबल परशुराम और सुबेदार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली पर्व पर क्षेत्र की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार के दौरान निरंतर गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि लोग निश्चिंत होकर पर्व का आनंद ले सकें। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?