ससुराल आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

युवक की मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चो का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिगरा गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही सूचना पर मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अतुल कुमार पुत्र श्रीकृष्ण 35 वर्ष निवासी पूरा थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद की ससुराल घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिगरा गांव मे बचऊ गुप्ता के घर है। वह कुछ दिनों पूर्व अपनी ससुराल आया हुआ था कि शनिवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई तो स्वजन उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव और एसआई रामज्ञान यादव घोरावल सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक की पत्नी तारा ने बताया कि उसके पति अतुल कुमार कुछ दिनों पूर्व यहां आए थे। शनिवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह गिर पड़े। उन्हें घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।


जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक इसी क्षेत्र मे कुछ दिनों से काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से स्वजन मे कोहराम मच गया। पत्नी के साथ साथ दो बेटे जिनका इस घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?