अमित मिश्रा
O- नारी सम्मान–नारी सुरक्षा
O- महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता और हेल्पलाइन सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में संचालित मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति नोडल एवं यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि जनपद के सभी थानों में गठित टीमें विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व समुदायों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को सुरक्षा संबंधी अहम जानकारियाँ दे रही हैं।
महिला और बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
कार्यक्रमों के दौरान टीम ने-
- महिला सुरक्षा
- बाल सुरक्षा
- साइबर अपराधों से बचाव
- ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान
- सोशल मीडिया सुरक्षा
- गुड टच–बैड टच
जैसे विषयों पर प्रतिभागियों को सरल भाषा में जागरूक किया। पुलिस टीम ने बताया कि जागरूकता ही अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए
पुलिस टीम ने महिलाओं व छात्रों को त्वरित सहायता हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर याद रखने की अपील की-
- 112 – आपातकालीन सेवा
- 1090 – महिला हिंसा हेल्पलाइन
- 1091 – महिला सुरक्षा
- 181 – महिला हेल्पलाइन
- 1930 – साइबर क्राइम शिकायत
- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
साथ ही यह भी बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
प्रतिभागियों ने की पहल की सराहना
जागरूकता कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्रों, महिलाओं और आम नागरिकों ने पुलिस की पहल की प्रशंसा की और कहा कि मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा अभियान से समाज में सुरक्षा का माहौल सुदृढ़ हो रहा है।







