पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धर्मेन्द्र

आजमगढ़। जनपद मे बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के अतर्गत आलमपुर गांव में पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान उम्र 55 वर्ष की बीती रात करीब 1 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। गोली कनपटी में लगी है। बगल में सोए एक विकलांग व्यक्ति और घर में सोए परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि रात में उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। सुबह लगभग 7 बजे परिवार के लोग जब घर से बाहर निकले तब उन्हें घटना की जानकारी हो पाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गईl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?