सन्दिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

नशे में धुत पति – पत्नी के बीच हुआ था विवाद

सलखन(सोनभद्र)। जनपद में चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रेडिया शनिवार रात नशे के धुग्ध में अधेड़ पति पत्नी के आपसी विवाद में अधेड़ महिला के गिरने से मौत हो गई।जिसकी जानकारी चोपन पुलिस को होने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्वाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला जमुनी देवी पत्नी लल्लु खरवार 60 वर्ष निवासी ग्राम रेड़िया के पुत्र गनेश खरवार अपने तहरीर में बताया कि मेरे माता पिता काफी वृध्द थे।जो अलग मकान में रहते थे।जो माता पिता दोनों लोग नशे के आदी थे।जिससें माता कई दिनो से बीमार चल रही थी।अस्वस्थ रहने के कारण खाना भी कुछ दिनों से छुटा हुआ था।जो शनिवार की रात नशे के धुत होकर दोनों में आपसी विवाद होने के मां गिर गई थी। जिससे सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।

वही मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को अवगत कराने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?