मोहर्रम पर्व पर शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। मोहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय थाना पुलिस ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज शाम फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी बल के जवानों ने क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च की शुरुआत कोन पुरानी बाजार से हुई, जो देवाटन, बैंक मोड़, तेलगुड़वा चौराहा होते हुए बस स्टैंड तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से जनता के बीच मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च करते हुए व्यापारियों एवं आम जनमानस से संवाद भी स्थापित किया।

प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि मोहर्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त व निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें।

फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी हेलमेट, लाठी एवं सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर चल रहे थे। मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बने रहे।

वही क्षेत्रीय नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?