सीएस पाण्डेय
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बभनी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झासा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था मामले मे सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में मंगलवार को पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस सम्बंध में प्रभारी निरिक्षक दिन्नु प्रसाद ने बताया कि वांछित आरोपी राजकुमार पुत्र कृष्णा निवासी ग्राम डुमरहर थाना बभनी 25 वर्ष को चपकी पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।







