फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

क्राइम बुलेटिन

O- फरार चल रहे वांछित आरोपी लल्लू तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर संचालित विशेष कार्रवाई के दौरान थाना पन्नूगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 208/2025 में वांछित चल रहे आरोपी लल्लू तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके आवास ग्राम पड़रीकला से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी लल्लू तिवारी, पुत्र रामेश्वर तिवारी, निवासी पड़रीकला, लगभग 37 वर्ष, धारा 108, 85, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के गंभीर आरोपों में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था।

थाना पन्नूगंज पुलिस की टीम—प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र एवं कांस्टेबल सिकंदर सरोज ने संयुक्त प्रयास से आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

अभियान के माध्यम से पुलिस ने संदेश दिया है कि फरार और वांछित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?