पाकिस्तान और यूएसए के कारतूस मिलने पर पुलिस ने फिर शुरू किया सर्च अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुजम्मिल दानिश

संभल में जमा मस्जिद के निकट एक बार फिर से शुरू हुआ पुलिस का सर्च ऑपरेशन

बैरिकेड लगाकर आम लोगों की आवाजाही रोकी गई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम है और खुफिया विभाग के लोग मेटल डिटेक्टर से कर रहे हैं जांच निकल जा रही है नालियों की कीचड़

नगर पालिका टीम कर रही सच और साफ सफाई नालियों की निकल रही मिट्टी उसमें चला सर्च अभियान के अब कहीं तो पाकिस्तान या विदेशी कारतूस तो नहीं

सम्भल(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में हिंसा के बाद मंगलवार को पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर पाकिस्तान और यूएसए के कारतूस बरामद किए थे उसके बाद एक बार फिर आज पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सुबह करीब 8:30 बजे से पुलिस ने सर्च अभियान को शुरू किया फॉरेंसिक टीम के अलावा खुफिया एजेंसी और नगर पालिका की टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है।

संभल में जामा मस्जिद के पीछे जिस जगह पर 24 नवंबर को हिंसा हुई थी उसी इलाके में पुलिस नाले और नालियों की सफाई करा रही है क्योंकि बीते मंगलवार को नालियों की सफाई के दौरान ही पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर कारतूस बरामद करने का दावा किया था अब ऐसे में जिस तरह से पुलिस को पाकिस्तान के कारतूस मिले हैं तब पुलिस प्रशासन की जांच पड़ताल और तेज हो गई है।

आपको बता दे कि संभल में समय-समय पर एनआईए की छापेमारी होती रही है अब जिस तरह से पुलिस ने पाकिस्तान के कारतूस बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि अब संभल में फिर से एनआईए की एंट्री हो जाएगी बाहर संभल हिंसा के बाद भले ही संभल में धीरे-धीरे माहौल शांति की ओर बढ़ रहा है मगर इस बीच सर्च ऑपरेशन में पाकिस्तान और यूएसए के कारतूस मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?