सीएस पाण्डेय
प्रयागराज से मुर्गी का चूजा लादकर सूरजपुर छत्तीसगढ़ जा रही थी पिकअप
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। अम्बिकापुर – रेणुकूट मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के वन विभाग रेन्ज कार्यालय के समीप सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से पिकअप का जोरदार टक्कर हो गया। जिससे पिकअप चालक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज से एक पिकअप मुर्गी के चूजे लाद कर सूरजपुर छत्तीसगढ़ जा रहा था। शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे बभनी थाना क्षेत्र के बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर बभनी रेंज आफिस के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा हो गई।उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। सड़क पर खड़ी ट्रक में को पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी।
पिकअप ड्राइवर देख नहीं पाया और पीछे से टक्कर मारी दी जिससे पिकअप ड्राइवर घायल हो गया।ट्रक वाला टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।घायल पिकअप ड्राइवर राकेश गुप्ता निवासी मिर्जापुर का है। पिकअप खलासी बाल बाल सुरक्षित बच गया।
वही डायल 112 ने मौके पर पहुंच कर घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।







