नवीन कुमार
हंगामा करने वालो में सात महिला और तीन पुरूष शामिल
कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पास्को एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में नामजद आरोपी को छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाने पहुंचकर दबाव बनाने लगे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के समर्थन में आई महिलाओं व पुरुषों ने थाने परिसर में आक्रामक रुख अपनाया और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख थाना निरीक्षक संजीव सिंह ने सभी को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अनावश्यक दबाव बनाते रहे।
पुलिस का कहना है कि थाने में तैनात अधिकारियों ने समझाते हुए बताया कि मामला पास्को एक्ट से जुड़ा है और इसमें विधिक प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई होगी। इसके बावजूद कुछ लोग उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मोहम्मद हुसैन पुत्र सदिक निवासी देवाटन, फिरोज अंसारी पुत्र स्लिम अंसारी निवासी खरौधी गढ़वा झारखण्ड मोहम्मद कवनेन पुत्र सिद्दीकी निवासी देवाटन, रुकसाना बानो पत्नी मुस्लिम अंसारी, साहिदा वेगम पत्नी अब्दुल कलीम निवासी देवाटन, मदीना पत्नी मुमताज़ निवासी करिवाडीह झारखण्ड, सखीरा खातून पत्नी साबित अली करईल, जुम्मन पत्नी स्व 0 हजरत करईल, रेशमा खातून पुत्र जियउद्दीन निवासी देवाटन, आसमा बीबी पत्नी फिरोज अंसारी करिवाडीह झारखण्ड सात महिलाओं और तीन पुरुषों को 170/126/135 बी एन एस शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया।
थाना निरीक्षक ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 10 लोगों का चालान कर दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि किसी भी सूरत में गंभीर धाराओं में दर्ज अभियुक्त को नियमों के विरुद्ध राहत नहीं दी जाएगी।
पुलिस ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप या दबाव बनाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले की विधिक कार्रवाई जारी है।







