मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्तियों को जलाया

बभनी (सोनभद्र) । इस्लामिया अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बभनी मस्जिद पर काली पट्टी बांध कर जुमे की नमाज अदा किया गया।बाद में मृतकों को श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट मौन भी रखा।

कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमला से क्षुब्ध मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान को कायराना हरकत बताते हुए पाकिस्तान नाम की प्रतियों को आग के हवाले किया। शुक्रवार को इस्लामिया अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में सदर असलम के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांध कर नमाज अदा किया इसके बाद नारे बाजी की।

इसके बाद लोगों ने तख्तियों के साथ मस्जिद से बभनी बाजार तक रैली निकाला।हिन्दू मुस्लिम एकता जिंदाबाद बाद के नारे लगाए। जलूस में युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान नाम लिखा तख्तियों को जलाया गया।इस दौरान मोहम्मद अनवर अहमद,नौसाद ,जमिल ,डा इमित्याज,समसुद्दीन,पंजतन गयासुद्दीन,शमशाद ,शाकिर अख्तर,अलिखान ,अरूण खरवार, सहित क्षेत्र के हिन्दु मुस्लिम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?