अमित मिश्रा
सोनभद्र बार एसोसिएशन की योग कक्षा का 11 वें वार्षिकोत्सव मनाया गया
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। पतंजलि योग परिवार जनपद में निरंतर योग के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है,जिसका परिणाम है की आज
सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में नियमित योग कक्षा का 11वां वार्षिकोत्सव मनाया गया तो वही सोनभद्र बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।
पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी भ्राता दुर्गेश योगी व भारत स्वाभिमान सह राज्य प्रभारी संदेश योगी के मार्गदर्शन व उपस्थित में तथा पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के कुशल मार्गदर्शक ,संरक्षक, पदाधिकारीयों के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह व विशिष्ट अतिथि एल्डर कमेटी चेयरमैन सोनभद्र बार एसोसिएशन कृपा नारायण मिश्र रहे।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह के द्वारा पतंजलि योग परिवार के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ,संदेश योगी ,एल्डर कमेटी अध्यक्ष कृपा नारायण मिश्रा, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, महामंत्री अखिलेश पाण्डेय , संरक्षक एसपी सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता शेष नारायण दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र तथा प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव व पदाधिकारीयों के साथ दीप प्रज्वलन कर भगवान भोले नाथ व पार्वती की भव्य आरती की किया।
पतंजलि योग परिवार के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी के नेतृत्व में राज्य कार्यकारिणी सदस्य ,जिला प्रभारी तथा आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष , महामंत्री तथा नई कार्यकारिणी को अंग वस्त्र पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी, संदेश योगी, संवाद प्रभारी सुरेंद्रनाथ , राज्य कार्यकारी सदस्य अरुण योगी , धीरज योगी ,जिला प्रभारी सुरेश,शिवमुरत योगी , वाराणसी चलकर आए अवधेश योगी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी , किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण , युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे , महिला प्रभारी ममता , संरक्षक एसपी सिंह , शेषमणी तिवारी, मिठाई लाल सोनी,संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव , किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह,तेज नारायण मिश्रा, गोविंद नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रूपनारायण सिंह, अजय कुमार पांडेय, प्रभात सिंह पटेल, छविंद्र नाथ सिंह,राज्य संवाद महिला प्रभारी बहन पल्लवी जी, तहसील प्रभारी प्रतिभा सोनी जी, ममता जी, दिव्या सिंह ,कृति पांडेय, कंचन पुष्पा तिग्गा मौजूद रही।
सोनभद्र बार एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदा मौर्य, संजय पांडेय ,अखिलेश मिश्रा, अविनाश त्रिपाठी, उदय शंकर पांडेय ,कमलेश पांडेय ,अतुल कुमार पांडेय ,अमन तिवारी, आयुष केसरी,उमेश तिवारी, प्रेम प्रकाश शुक्ला , रामसेवक पांडेय,समेत सभी अधिवक्ता बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव पूजन झा , दिनेश पाठक,रामकुमार त्रिपाठी ,अरुण कुमार ,जितेंद्र, बहन पूनम राजाराम , राम नारायण गुप्ता , बलराम मौर्य, सावित्री देवी, महेंद्र नाथ आर्य,हीरालाल, नागेश, राकेश साहनी, अनिल कुमार चौरसिया धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, कुलदीप सोनी ,पुरुषोत्तम, अभय कान्त द्विवेदी समेत काफी संख्या में योग साधक भाई बहन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि पतंजलि योग परिवार सोनभद्र योग के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें यही हमारी कामना है।
कार्यक्रम के आयोजक पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने कहा योग कक्षा के वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह में पर आए सभी राज्य प्रभारी राज्य कार्यकारीणी सदस्य, जिला प्रभारी तथा जनपद से दूर दराज से आए हुए सभी सम्मानित योग साधकों का हृदय से आभार है, आप सभी निरंतर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, हमारे कक्षा के योग साधक ही हमारे कार्यक्रम के आधार है। वही बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल,टी-शर्ट राज्य प्रभारी द्वारा वितरित किया गया।







