दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के भठ्ठी मोड़ के समीप होली के दिन शुक्रवार को एक अनियंत्रित बाइक सवार के चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिन शुक्रवार की शाम करीब छः बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार डूमरडीहा गांव निवासी अधेड़ विनोद 55 पुत्र जोखू को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायलवस्था में अधेड़ को सीएचसी दुद्धी भेजा। गंभीर रूप से घायल स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ विनोद की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई। राबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी हॉस्पिटल में ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।







