अखिलेश सिंह
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त तथा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त आशीष पटेल पुत्र विमलेश पटेल निवासी ग्राम चिन्तावनपुर, थाना पन्नूगंज, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में वारण्टी अभियुक्त संतोष पुत्र रामजतन, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम कबरी, थाना पन्नूगंज, जो कि मुकदमा संख्या 7336/24 राज्य बनाम रामजतन बगैला धारा 323, 504 भादवि का वारण्टी अभियुक्त था, को भी गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सतत निगरानी व अभियान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।







