पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार, तीन हुए फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में थाना रायपुर पुलिस को आज एक मिली बड़ी सफलता मिली जब दो शातिर वाहन चोर के कब्जे से चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया।

 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत आज थाना रायपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करही बंधा के पास मेन रोड से चोरी की कुल पांच मोटर साइकिल के साथ दो शातिर वाहन चोर रोशन यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी ग्राम तेनुआ थाना रायपुर 20 वर्ष व महेश्वर यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम तेनुआ थाना रायपुर 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से तीन चोर फरार हो गये जिनकी तलाश की जा रही है।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर धारा 317(2), 317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

*विवरण पूछताछ-*  गिरफ्तार चोरो ने पूछताछ करने पर बताया कि जो तीन लड़के जंगल के रास्ते भागे है उसमें अजीत पाल पुत्र गणेश पाल निवासी चोपन गाँव थाना चोपन, दीपक यादव पुत्र देव नरायन यादव निवासी चोपन गांव थाना चोपन, अनिल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी डुमरदेव थाना अधौरा जिला भभुआ बिहार थे। इन सभी गाड़ियों को हम सभी लोग मिलकर जनपद के बभनी व दुद्धी थाना क्षेत्रों से चुराकर अलग-अलग जगहों पर छुपाकर रखे थे। हम लोग सभी गाड़ियो को लाकर करही बंधा जंगल में छिपाकर रखे थे तथा खलियारी बाजार से एक भाड़े की पिकअप मंगाकर उसी से बिहार ले जाने की योजना थी, क्योकि बिहार राज्य के आगामी विधान सभा चुनाव है जिन्हे अधिक दामों पर बेच दिया जाता। बेचने पर जो पैसा मिलता, उसे हम लोग आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते हैं।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर, उप निरीक्षक राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी सरईगढ़, उप निरीक्षक उदयभान राव,उप निरीक्षक रामनिधि राम चौकी सुअरसोत थाना माँची,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार,अभिषेक कुमार त्रिपाठी, नीरज यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?