ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध, काली पट्टी बांध पंचायत कर्मियों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : सी एस पाण्डेय

O- ग्राम पंचायत अधिकारी आंदोलन पर उतरे, संसाधनों की कमी का आरोप

बभनी (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है।दुसरे दिन भी प्रदर्शन चालू चला सचिवों ने काली पट्टी बांध कर काम किया।दुसरे दिन भी क्रमिक प्रदर्शन और काली पट्टी बांध कर कर्मचारियों ने काम किया।ग्राम पंचायत विकास अधिकारीयो की मांग है कि आनलाइन हाजरी के पहले आवश्यक संसाधन और सुविधाएँ उपलब्ध कराए इस प्रणाली को थोपा जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।अधिकांश विकासखंडों में इंटरनेट, बिजली, उचित कार्यालय व्यवस्था और सुरक्षित कार्यस्थल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने यह भी बताया कि पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रणाली लागू होने के बाद कई ग्राम पंचायतों का कार्यभार असंतुलित हो गया है। सचिवों को उनके मूल विभागीय कार्यों के अलावा विभिन्न विभागों के दायित्व भी सौंपे जा रहे हैं, जिससे उनकी कार्यकुशलता प्रभावित हो रही है। संघ का आरोप है कि कई पत्र भेजने के बावजूद शासन ने इस संबंध में कोई ठोस बातचीत नहीं की है।
इस आंदोलन में ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत शुक्ला, राज बहादुर सिंह, रामसेवक, अमित सिंह, कमलेश भारती और चारुलता सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?