दर्दनाक सड़क हादसा: ससुराल जा रहे युवक की मौत, पत्नी घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मधुपुर (सोनभद्र) । सोनभद्र जनपद के सुकृत चौकी क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर-नौगढ़ मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार पटेल (32 वर्ष), पुत्र कमल सिंह पटेल निवासी रटहरा रामगढ़ थाना पन्नूगंज, अपनी पत्नी तनु के साथ बाइक से नौगढ़ की ओर से ससुराल अहरौरा जा रहा था। जैसे ही वह मधुपुर डेरी के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी तनु गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी मधुपुर भिजवाया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?