बावली में डूबने से ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- खेलते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बभनी (सोनभद्र )। जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बभनी थाना क्षेत्र के बसकट्टा गांव में बावली में डूबने से ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और कोहराम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा ग्राम पंचायत के बसकट्टा गांव निवासी राजेंद्र का ढाई वर्षीय पुत्र अभिषेक अपने बड़े भाई अभय (5 वर्ष) के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास स्थित बावली में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद बड़ा भाई अभय तुरंत घर पहुंचा और अपनी मां देवती को जानकारी दी। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक मासूम का शव बावली में उतराया हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बावली से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

इस दौरान मृतक का पिता राजेंद्र गांव से बाहर सहगोड़ा में एक शादी समारोह में खाना बनाने गया हुआ था। घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा पर बड़ा सवाल

यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले जल स्रोतों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे स्थानों पर सुरक्षा घेरा और बच्चों की निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?