सेन्चुरी एरिया में अवैध बालू खनन, 19 लोगो पर एफआईआर दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

गोगांव कछुवा सेंचुरी में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई,

एसडीएम सदर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने की छापेमारी

मौके से 2 नावें जब्त, 19 पर एफआईआर दर्ज

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जिले में अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है जिनके निर्देश पर तहसील सदर प्रशासन द्वारा गोगांव कछवा सेंचुरी क्षेत्र में गंगा नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जिगना में 10 नामजद सहित 9 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है।

कार्रवाई का विवरण: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने 2 दिन तक लगातार जिगना थाना प्रभारी संजय सिंह, वन विभाग मिर्जापुर/प्रयागराज, खनन व राजस्व टीम के साथ गोगांव गंगा नदी तल पर छापेमारी की। इस दौरान बालू खनन में संलिप्त 2 नावों को जब्त कर एसडीओ फॉरेस्ट मेजा को सुपुर्द किया गया।

एफआईआर की धाराएं: वन दारोगा रामचंद्र यादव, वन प्रभाग प्रयागराज, एसडीओ मेजा की तहरीर पर थाना जिगना में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, धारा 51 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3, धारा 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी की चेतावनी : इस कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि बालू खनन एवं परिवहन में नावों का प्रयोग न करें। इस तरह का अवैध करते हुए पकड़े जाने पर नावें जब्त होंगी और खनन में संलिप्त व्यक्तियों व नाविकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। गोगांव कछवा सेंचुरी क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन करते पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?