बिसरेखी क्रय केन्द्र पर नही हो रही धान की खरीद, किसानो ने एडीएम को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन देकर बुलंद की आवाज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय किसान संघ काशी प्रान्त के बैनर तले जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य के नेतृत्व में किसनो की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश।

इस दौरान प्रभुपाल सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समिति बिसरेखी विकास खण्ड घोरावल में क्रय केंद्र खुलने के बाद भी किसानों का ध्यान नही खरीदा जा रहा है जबकि केंद्र पर किसानों का लगभग 2 हजार कुन्तल धान क्रय केंद्र पर लगभग 20 दिनों से पड़ा है जिससे वही खरीद बंद होने से किसानों में काफी आक्रोश है।

श्री सिंह ने बताया कि यह एक मामला नही इसी तरीके से पूरे जिले में करे केदो पर वह समितियां पर धान खरीद को लेकर किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है संगठन या कतई बर्दाश्त नहीं करेगा तत्काल संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए किसानों के हित का कार्य किया जाए।

इस मौके पर सदानंद मौर्य, दयाराम मौर्य, रामविलास, सुभाष चंद्र पाल, रविंद्र कुमार, डॉक्टर जितेंद्र सिंह , रामकिशन , राजेंद्र सिंह यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?