देश की आन -वान और शान है हमारा तिरंगा-कौशलेश पाठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

140वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का किया गया वंदन

शाहगंज, सोनभद्र। स्थानीय बाजार के श्री संकट मोचन तिराहे पर स्थित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष देश के आन -वान-शान तिरंगा ध्वज वन्दन रविवार को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तिरंगे की अस्मिता के लिए देश के लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह सिर्फ कपड़े का झंडा ही नहीं देश की आन- वान और शान भी है। श्री पाठक ने कहा कि यह तिरंगा संवैधानिक राष्ट्रीय ध्वज के रूप में जाना और पहचाना जाता है। यहीं नहीं इस तिरंगे की छत्रछाया में भारतीय लोकतंत्र का सभी संबैधानिक ढांचा भी तैयार होता है। इसकी रक्षा और सुरक्षा हम सभी भारतीय नागरिकों का धर्म है। श्री पाठक ने आगे यह भी कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का आज ही 141वां स्थापना दिवस भी है जो पुरे देश मे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव देशवाशियों के हित मे कार्य करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द एवं देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने पर बल देती है।
इस क्रम मे कॉंग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि यह तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रिया को सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर दिव्य ज्योति सच्चिदानंद, शिव पूजन विश्वकर्मा, संजय तिवारी, राहुल सिंह पटेल, सीबू पटेल, रामरुप शुक्ला, रोहित जायसवाल, एसके नागर, एनके विश्वकर्मा, जीडी कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?