हमारे नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O – कांग्रेस पार्टी के मासिक बैठक में संविधान बचाओ पर जोर

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सोनभद्र में जिला / शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने किया बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया उक्त बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रभारी करमचंद बिंद रहे बैठक में संगठन सृजन व आगामी 14 .5. 2025 जिला स्तरीय, विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन पर विस्तृत चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि संगठन सृजन का काम शीघ्र ही शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा संगठन में नए लोगों के साथ-साथ पुराने लोगों को भी वरिष्ठता के आधार पर जगह दिया जाएगा संविधान बचाओ सम्मेलन जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का निर्देश है जो जोरदार ढंग से किया जाएगा जिससे जिले के लोगों को सिर्फ नेतृत्व के मनसा अनुरूप संदेश दिया जा सके, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी करमचंद बिंद ने कहा जो जाति के आधार पर संगठन चलाने वाली पार्टी जाति जनगणना कराने से भाग रही थी वही हमारे नेता राहुल गांधी के जाति पर सवाल उठाते थे अब जाति जनगणना सरकार करवा रही है सबकी जाति का पता मिल जाएगा और उसके भागीदारी के हिसाब से जितने हिस्सेदारी इसका भी पता लग जाएगा सिर्फ सरकार ईमानदारी से जाति जनगणना करवा दे हमारे नेता ने जाति जनगणना के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया जिसका परिणाम की जाति जनगणना पास किया गया प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान सरकार झुकती है झुकाने वाला चाहिए ने कहा कि दलित आदिवासी एवं पिछड़ों का हक उनके जनसंख्या के आधार पर मिल पाएंगे पूर्व प्रदेश सचिव कमले ओझा ने कहा कि जैसे आरक्षण की सीमा की प्रबंध को हटाने में सहायक होगी जिससे सभी को उनके भागीदारी के हिस्सा हिसाब से मिल पाएगी जो आज के परिदृश्य से जरूरी है पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम केसरी ने कहा कि वर्तमान में जाति जनगणना आवश्यक था जिसकी मांग हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा वर्षों से की जा रही थी जिला अध्यक्ष सेवादल कौशलेश पाठक ने कहा कि यदि भाजपा सरकार जाति जनगणना सही ढंग से नहीं करवाया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विकाश मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव की मांग सीटी अस्पताल मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने कि घोषणा किए है उनके स्वास्थ्य को देखते हुए जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया कि उनके मांगों जिलाधिकारी से एवं मुख्यमंत्री से मांग करते हुए उनकी सभी मागों पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, बाबूलाल पनिका, प्रदीप सिंह, नागेश मणि पाठक, जिला सचिव आशीष सिंह, सईद खान, रामेश्वर यादव, राहुल पटेल, जितेंद्र पांडे, ओपी सिंह, शहर उपाध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, प्रदीप चौबे, शंकर भारती , पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव शीतला पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता, निगम मिश्रा, बंसीधर पांडे, लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पांडे, रामबिला पनिका, साजिद, अहमद हुसैन, सुधीर पाठक, अर्जुन सिंह, रामलखन, रामबिलास, सुरेश पांडे, मकबूल अहमद, सरफराज, एड दिनेश धर दुबे, रिचर्ड डेविड नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?