शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी का स्वागत और विदाई किया समारोह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेन्द्र मौर्य का स्वागत और धनंजय सिंह के विदाई समारोह का आयोजन शिक्षकों द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज पर किया गया। इस समारोह का उद्देश्य महेन्द्र मौर्य को खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में स्वागत करना और धनंजय सिंह को उनके योगदान के लिए सम्मानित करना था। शिक्षकों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और दोनों अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
इस समारोह ने शिक्षकों और अधिकारियों के बीच के संबंधों को मजबूत करने और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और समर्थन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शिक्षक राजेश कुमार सिंह, कमलेश सिंह, संतोष कुमारी, योगेश पांडेय अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, धर्मेंद्र उपाध्याय, सिंधु दत्त पाण्डेय, अजय कुशवाहा, उमा पटेल, वरुण त्रिपाठी, अनामिका आंचल, मदन लाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?