नौंगढ़(चंदौली) में स्कूल चलो अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया,यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए किया गया। इस रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम और थानाध्यक्ष कृपेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना था कि वे अपने 6 साल से ऊपर के बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं, ताकि उनकी पढ़ाई समय पर शुरू हो सके।

रैली के दौरान बच्चों ने नारे लगाए, जैसे कि “आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, हम सब ने ये ठाना है स्कूल सब को लाना है”। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को बताया कि स्कूल में नामांकन के बाद बच्चों को मुफ्त किताबें, गणवेश, जूता-मोजा और बैग दिया जाएगा, साथ ही उन्हें दोपहर का भोजन, फल और दूध का वितरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने नए सत्र में बच्चों का स्वागत पुस्तकें भेंट कर के की।
थानाध्यक्ष ने बच्चों को अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विद्यार्थी जीवन में नियमित अध्ययन का महत्व समझाया। रैली पीएम श्री स्कूल नौगढ़ से शुरू होकर नौगढ़ बाजार होते हुए पुनः पीएम श्री स्कूल नौगढ़ पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक लालजी भारती, एआरपी जयप्रकाश यादव,रमाकांत यादव, आशुतोष सिंह, अरविंद कुमार सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, महिपाल यादव, विवेक सिंह, संदीप कुमार, शोभा केसरी, साहिबा आदि उपस्थित रहे।







