सोनभद्र। बुधवार को डेवलपनेट अल्टरनेटिव एव मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद प्रेक्षा गृह प्रांगण में उद्यमी मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूपीएसआरएलएम से डीएमएम एमजी रवि ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन करके प्रारंभ किया। इस अवसर पर जीएसएस के प्रबंधक जितेंद्र कुमार वर्मा और कृषि विज्ञान केंद्र से रश्मि कविता ने उद्यमी मेले में लगाए स्टॉल की प्रशंसा की। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक और गैर पारंपरिक उत्पादों का निरीक्षण किया गया और उन्हें बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। एमजी रवि और रश्मि ने बताया कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं और कौशल प्रशिक्षण के आधार पर बिजनेस आइडिया से संयोजित व्यवसाय करना चाहिए। मार्केट रिसर्च करके घरेलू जरूरत की सामग्री बनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आरती, सावित्री, धर्मशिला, निर्मला आदि महिलाओं ने अपने अनुभवों को व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमा राम, सजीवन दुबे, प्रतिभा, इशा शुक्ला, रोशन लाल, जानवी, अनुराग आदि लोग उपस्थित रहे।







